फसल बीमा योजना 2025 : किसानों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है जिसके बाद किसानों के चेहरे पर चमक देखने को मिल रही है। किसानों को लंबे समय से फसल बीमा के पैसे का इंतजार था जो अब पूरा होने जा रहा है।
पीएम फसल बीमा योजना के तहत 30 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा दावा भुगतान किया जाएगा फसल बीमा योजना के राशि का भुगतान सीधा किसानों के खाते में किया जायेगा। भारत के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना की राशि का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जायेगा।
पीएम फसल बीमा योजना क्या है ?
पीएम फसल बीमा योजना एक सरकारी योजना है जिसे भारत सरकार ने साल 2016 में लागू किया था, इस योजना के तहत किसानों को मामूली प्रीमियम जमा करने के बाद अगर किसानों के फसल को किसी प्राकृतिक आपदा से या किसी अन्य कारण से नुकसान होता है तो इस योजना के तहत किसानों को नुकसान का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है।
इस योजना की राशि मिलने के बाद किसानों को अपनी फसल का नुकसान की भरपाई मिलेगी जिससे किसानों को कुछ हद तक राहत मिलेगी लगभग 30 लाख से अधिक किसानों को डिजिटल माध्यम से यह राशि प्राप्त होगी।
फसल बीमा योजना 2025 की राशि कब आएगी ?
फसल बीमा योजना के तहत करीब 30 लाख किसानों को बीमा को राशि का भुगतान किया जाएगा पीएम फसल बीमा योजना की राशि का भुगतान 11 अगस्त 2025 को भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा डिजिटल माध्यम से डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में किया जायेगा।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे इस योजना में मध्यप्रदेश के भी किसानों को भी करोड़ों रुपए की राशि का भुगतान किया जाना है।
यह भी पढ़ें :-
फसल बीमा योजना का स्टेटस कैसे चेक करें ?
फसल बीमा योजना 2025 का भुगतान 11 अगस्त सोमवार को किया जाएगा ऐसे में देश के लाखों किसानों के मन में सवाल है कि कैसे वो भुगतान राशि का स्टेटस चेक कर सकते है, फसल बीमा राशि का भुगतान सोमवार को किया जाएगा उसके किसान अपने खाते में राशि चेक कर सकेंगे।
फसल बीमा राशि का स्टेटस चेक करने के लिए फिलहाल सरकार ने कोई लिंक उपलब्ध नहीं कराई है लेकिन पैसे जमा होने के बाद आप अपने बैंक खाते के राशि चेक कर सकते है वो पता कर सकते है कि आपके खाते में कितनी राशि का भुगतान प्राप्त हुआ है।
भुगतान नहीं मिले तो क्या करें ?
पीएम फसल बीमा योजना की राशि कल सभी किसानों के बैंक खाते में जमा हो जाएगी लेकिन हो सकता है कि कई किसानों को इस राशि का भुगतान प्राप्त न हो अगर किसी किसान को राशि का भुगतान प्राप्त नहीं होता है तो आप सबसे पहले चेक करे कि आपके बैंक खाते से फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि जमा हुई या नहीं अगर आपने योजना की प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं किया है तो आपको फसल बीमा की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा ।
अगर प्रीमियम राशि जमा करने के बाद भी आपको पीएम फसल बीमा योजना की राशि का भुगतान प्राप्त न हो तब आप अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर जानकारी ले सकते है ज्यादा जानकारी के लिए आप योजना को आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर विजिट कर सकते है ।
ये भी पढ़ें :-
Ladli behna awas Yojana 2025 : लाडली बहनों को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार, जाने कैसे करें आवेदन